
The Kashmir Files: संघ परिवार की शह पर नफरत फैलाने के लिए बनी कश्मीर फाइल्स? आरोप पर विवेक अग्निहोत्री ने दिया जवाब
AajTak
फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' दर्शकों को खूब भा रही है. फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी रिकॉर्ड तोड़ रहा है. फिल्म जितनी तारीफें बटोर रही है उतने ही विवाद भी. कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुई अमानवीय घटनाओं पर आधारित ये फिल्म अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पसंद की जा रही है. सत्य घटनाओं पर बनी ये फिल्म कुछ लोगों को पसंद नहीं आयी है. ये आरोप भी लगाए गए हैं कि संघ परिवार की शह पर नफरत फैलाने के लिए द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाई गयी है. इस बारे में फिल्म के डायरेक्टर ने कहा कि किसी ने इस फिल्म के लिए एक पैसे की भी मदद नहीं की है. देखें ये वीडियो.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











