
'The Great Khali' की हेलमेट से 'जंग', Mumbai ने शेयर किया मजेदार वीडियो
Zee News
'द ग्रेट खली' के हेलमेट पहनने के दौरान का एक फनी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को मुंबई पुलिस ने कुछ दिन पहले शेयर किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
मुंबई: सोशल मीडिया पर कुछ अकांउट्स हैं जो कि अक्सर अपनी पोस्ट से सबका दिल जीत लेते हैं. इसमें से एक अकाउंट मुंबई पुलिस (Mumbai Police) का भी है, जिससे हाल ही में द ग्रेट खली (The Great Khali) का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को देख यूजर्स हस्ते-हस्ते लोटपोट हो रहे हैं, और पोस्ट पर धड़ाधड़ लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं. इस वीडियो में 'द ग्रेट खली' हाथों में हेलमेट लिए घर में टहलते हुए नजर आ रहे हैं. थोड़ी देर बाद 'खली' एक जगह पर बैठकर उस हेलमेट को अपने सिर पर पहने की कोशिश करते हैं, लेकिन 'खली' के सिर के हिसाब से वो हेलमेट थोड़ा छोटा पड़ जाता है, जिस कारण वो चाहकर भी हेलमेट पहन नहीं पाते हैं. इस वीडियो में खली के फनी अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.More Related News
