)
The Fall of Byju's: बायजू रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट नोटिस की तैयारी, कैसे अर्श से फर्श पर पहुंच गई कंपनी, जानिए
Zee News
The Rise and Fall of Byju's: आर्थिक संकट से जूझ रही बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने पर जोर दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह देश छोड़कर न जा सकें. कभी कामयाबी के शिखर छू रहा भारतीय स्टार्टअप कैसे संकट से घिर गया, जानिए यहांः
नई दिल्लीः The Rise and Fall of Byju's: आर्थिक संकट से जूझ रही बायजू के संस्थापक और सीईओ बायजू रवींद्रन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी करने पर जोर दिया है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह देश छोड़कर न जा सकें. यह घटनाक्रम शुक्रवार को होने वाली निवेशकों की बैठक से एक दिन पहले हुआ है, जहां यह बताया गया था कि कुछ निवेशक रवींद्रन को उनके पद से हटाना चाह रहे थे.
More Related News
