
Terror Module: Police को मिली बड़ी कामयाबी, जिशान और ओसामा का मददगार हुमैदुर रहमान गिरफ्तार
Zee News
उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आईएसआई और अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल के मास्टर माइंड में से एक हुमैदुर रहमान को पकड़ा लिया है. उसे प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से मिले इनपुट के आधार पर ये कार्रवाई की.
लखनऊ: टेरर मॉड्यूल (Terror Module) के खुलासे के बाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. यूपी पुलिस ने आईएसआई और अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल के मास्टर माइंड में से एक हुमैदुर रहमान को पकड़ा लिया है. रहमान को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है और उसे लखनऊ लाया जा रहा है. जहां उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हवाले कर दिया जाएगा.
प्रयागराज की करैली पुलिस को यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से एक इनपुट मिला था. जिसके आधार पर प्रयागराज पुलिस ने हुमैदुर रहमान को गिरफ्तार किया. जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पकड़ा गया ओसामा इसी हुमैद उर रहमान का भतीजा है. रहमान ने ही जिशान और ओसामा को पाकिस्तान ट्रेनिंग के लिए भेजने में मदद की थी. उसने जिशान को आतंकी ट्रेनिंग के लिए महीनों रेडिकलाइज किया था.
