
Telangana में Selfie लेते समय Tank में डूबी 3 लड़कियां, मौके पर हुई मौत
Zee News
Three girls drown while taking selfies in Telangana: पुलिस के मुताबिक, मृतक अंजलि महाराष्ट्र (Maharastra) की रहने वाली थी जो रिश्तेदारों से मिलने आई थी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भैंसा कस्बे के सरकारी अस्पताल में भेज दिया है.
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के निर्मल जिले में सेल्फी (Selfie) के क्रेज ने एक ही परिवार की तीन किशोरियों की जान ले ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. सेल्फी लेने की कोशिश में लड़कियां सिंचाई के टैंक में डूब गईं. यह दुखद घटना थानूर मंडल के सिंगनगांव गांव में रविवार शाम हुई लेकिन सोमवार को इसका पता चल पाया. मृतकों की पहचान एलीम सुनीता (16), उनकी बहन वैशाली (14) और उनकी चचेरी बहन अंजलि (14) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि तीनों गलती से झील में गिर गईं. ये लोग सेल्फी लेने की कोशिश कर रहीं थीं.More Related News
