
Tejashwi Yadav ने सरकारी आवास को बनाया कोविड सेंटर, JDU ने कसा तंज़
Zee News
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और साबिक नायब वज़ीरे आला तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पटना में पोलो रोड में मौजूद अपने सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर तैयार कराया है.
पटना: बिहार में कोरोना के मरीज़ों की तादाद घटने के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है. इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) के नेता और साबिक नायब वज़ीरे आला तेजस्वी यादव अपने सरकारी आवास को कोविड केयर सेंटर में तब्दील कर अपने निजी फंड से वहां बेड, ऑक्सीजन का इंतज़ाम कर अब हुकूमत से इसे कानून के मुताबिक चलाने की अपील की है. तेजस्वी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस सेंटर की तस्वीर भी अपलोड की है. इस बीच, जनता दल (युनाइटेड) ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए उनसे पूछा कि उनके घर में डॉक्टर भी हैं, उन्हें खिदमत में क्यों नहीं लगाते.More Related News
