)
Tejas vs JF-17: भारत और पाकिस्तान के फाइटर जेट्स में कौन ज्यादा पॉवरफुल, युद्धभूमि में किसके उड़ जाएंगे परखच्चे?
Zee News
भारत का लड़ाकू विमान तेजस एयरो इंडिया 2025 के बाद से एक बार फिर लगातार सुर्खियों में है. इस विमान की पाकिस्तानी फाइटर जेट JF-17 से लगातार तुलना की जा रही है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि दोनों में से कौन सा लड़ाकू विमान ज्यादा शक्तिशाली है.
Tejas vs JF-17: भारत और पाकिस्तान की कई चीजों को लेकर अक्सर तुलना की जाती रही है. यहां तक कि दोनों देशों की सैन्य ताकत पर भी काफी चर्चा होती रहती है. ऐसे में इनमें लड़ाकू विमान कैसे पीछे रह सकते हैं. कई बार भारत के तेजस और पाकिस्तान के जेएफ-17 की भी तुलना हो चुकी है. दोनों ही देशों ने अपने-अपने फाइटर जेट्स को खुद तैयार किया है. भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय इन दोनों लड़ाकू विमानों के हवा में इनकाउंटर होने की संभावना है. ऐसे में अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि आखिर तेजल और जेएफ-17 में से कौन सा लड़ाकू विमान ज्यादा शक्तिशाली है.
