)
Tejas, Su-30 की ASTRA मिसाइल बनेगी जानलेवा, एडवांस GaN से हो रही लैस; जान की भीख मांगेगा दुश्मन
Zee News
Astra missile GaN seeker: अस्त्र मिसाइल परिवार भारतीय सेनाओं की हवाई ताकत का एक मज़बूत स्तंभ है, जिसका इस्तेमाल फाइटर जेट्स हवा में दुश्मनों को गिराने के लिए करते हैं. इस मिसाइल को और भी अभेद्य बनाने के लिए, भारत अब GaN आधारित सीकर को इसमें शामिल करने की तैयारी कर रहा है.
Astra missile GaN seeker: देश की प्रमुख हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल फैमिली 'अस्त्र' को अब गैलियम नाइट्राइड आधारित एडवांस सीकर से लैस किया जाएगा. सीकर मिसाइल का वह 'दिमाग' होता है जो अंतिम चरण में लक्ष्य को खोजता है और उसे हिट करता है. आपको बता दें, GaN यानी गैलियम नाइट्राइड एक नई और अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर सामग्री है, जिसका इस्तेमाल मिसाइलों को बेहतर सटीकता, उच्च ऊर्जा दक्षता और बेहतर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध क्षमता प्रदान करेगा. यह अपग्रेड इंडियन एयरफोर्स और नौसेना के लिए अस्त्र मिसाइल की युद्धक क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
