)
Tejas Mk1A को मिलेगी राफेल की ताकत, इंडियन एयरफोर्स लगाएगी ये विनाशकारी Missile; पाकिस्तान नाम से ही खाता खौफ
Zee News
Tejas Mk1A Meteor missile: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. डीके सुनील ने घोषणा की है कि 97 नए तेजस Mk-1A जेट को स्वदेशी 'उत्तम' एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैंड ऐरे (AESA) रडार और लंबी दूरी की 'मीटियोर' मिसाइल से लैस किया जाएगा.
Tejas Mk1A Meteor missile: भारतीय वायुसेना (IAF) की युद्ध क्षमता कई गुना बढ़ने वाली है. दरअसल तेजस Mk-1A लड़ाकू विमान को ‘उत्तम’ रडार और ‘मीटियोर’ मिसाइल से लैस किया जा रहा है. इस तालमेल से एक ऐसा लड़ाकू जेट बन जाएगा जो अपनी श्रेणी में बेहद घातक और प्रभावी होगा. यह भारतीय वायुसेना को लंबी दूरी पर दुश्मन के ठिकानों को भेदने की क्षमता प्रदान करेगा, जिससे भारतीय हवाई सुरक्षा की क्षमता और भी मजबूत होगी.
More Related News
