)
Tejas Mk1A की डिलीवरी में फिर 'ब्रेक'! HAL के साथ इंडियन एयरफोर्स करेगी रिव्यू मीटिंग, उम्मीदों पर फिरेगा पानी?
Zee News
Tejas Mk1A delay: भारतीय वायुसेना (IAF) ने मई 2026 में 'तेजस मार्क-1ए' (LCA Mark 1A) प्रोजेक्ट की एक बड़ी समीक्षा मीटिंग करने का फैसला किया है. दरअसल, HAL को मई 2024 से ही इसकी डिलीवरी शुरू कर देनी थी, जोकि अब तक नहीं हो पाई है.
Tejas Mk1A delay: भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाने के लिए जिस 'तेजस मार्क-1ए' (LCA Tejas Mk1A) का पूरा देश इंतज़ार कर रहा है. उसे लेकर एक ऐसी खबर आई है जो थोड़ी चिंता पैदा कर सकती है. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की राह में एक बार फिर 'देरी' का रोड़ा अटकता दिख रहा है. सरकारी कंपनी HAL और वायुसेना के बीच अब इस प्रोजेक्ट की रफ्तार को लेकर मई में एक बड़ी बैठक होने वाली है. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि विमानों की डिलीवरी में अब तक कितनी देरी हुई है और आगे का रास्ता क्या है. वायुसेना इस बात से चिंतित है कि विमानों की सप्लाई उतनी तेजी से नहीं हो रही है जितनी उम्मीद की गई थी.
