
Taxi Driver ने Woman Passenger से की बदसलूकी, टोकने पर बच्ची को कार से बाहर फेंका; तलाश में जुटी Police
Zee News
ब्रिटेन की रहने वाली एक महिला को टैक्सी ड्राइवर (Taxi Driver) की बदसलूकी का शिकार होना पड़ा. महिला ने जैसे ही ड्राइवर को उसकी हरकतों के लिए टोका वो बेकाबू हो गया. उसने महिला की बच्ची को टैक्सी से निकालकर बाहर फेंक दिया. गनीमत रही कि इस हादसे में बच्ची को चोट नहीं आई.
लंदन: टैक्सी ड्राइवरों (Taxi Drivers) की मनमानी और रूखे व्यवहार से ब्रिटेन (Britain) के लोग भी परेशान हैं. इंग्लिश काउंटी नॉर्थहैम्पटनशायर में एक ड्राइवर ने 12 साल की बच्ची को टैक्सी से निकालकर सड़क पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. अब पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है. दरअसल, बच्ची की मां की टैक्सी चालक से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, इससे वो इतना नाराज हो गया कि बच्ची को सड़क पर फेंक दिया. ‘मिरर’ में छपी खबर के अनुसार, एक महिला (British Woman) अपने दो बच्चों के साथ नॉर्थहैम्पटनशायर स्थित टैक्सी स्टेशन से एक टैक्सी में सवार हुई थी. महिला को पास ही में अपने एक रिश्तेदार के घर जाना था. टैक्सी के स्टेशन से निकलने के कुछ ही देर बाद ड्राइवर (Driver) अजीब हरकतें करने लगा, जिस पर महिला ने आपत्ति जताई.More Related News
