
Tasty Tea: साधारण-सी चाय को ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी, दिल बोलेगा 'वाह उस्ताद'
Zee News
क्या आप चाय के बिना रह नहीं सकते हैं और आपको चाय पीना काफी पसंद है? तो ये तरीके आपके काफी काम आ सकते हैं.
चाय पीना किसे पसंद नहीं है और हम भारतीय तो चाय की दीवानगी (Tea Lover) की मिसाल हैं. गर्मी चाहे कितनी भी पड़ रही हो, मगर हमारी दूध वाली चाय (Doodh wali Chai) से दिल्लगी थोड़ी ना छूट सकती है. नींद भगाने के लिए चाय, मेहमानों का स्वागत करने के लिए चाय और सिर्फ इतना ही नहीं, टाइम पास करने के लिए भी चाय. भला चाय के लिए पागलपन सबसे ज्यादा किसी में होगा और हो भी क्यों ना. इस देश में चाय सिर्फ एक ड्रिंक नहीं, बल्कि इमोशन है. खैर, चाय पुराण तो खूब सुन लिया, लेकिन हम आपको एक सीक्रेट बताने वाले हैं. इस सीक्रेट से आप अपनी रोजमर्रा की साधारण या रेगुलर चाय में एक तड़का लगा सकते हैं, जो चाय को हेल्दी (Tasty and Healthy Tea) बनाने के साथ उसका स्वाद भी बढ़ा देगा. आइए फिर जानते हैं कि साधारण-सी चाय को हेल्दी और टेस्टी कैसे बनाएं. ये भी पढ़ें:More Related News
