
Tamilnadu: प्रेमिका की शादी किसी और से हुई तय तो आशिक पहुंचा घर, प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या
Zee News
भारती राजा (21) को पता चला कि उसकी प्रेमिका परमेश्वरी (20) और उसके बारे में परिजनों को पता चल गया. जिसके बाद उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई.
चेन्नई: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में एक युवक की पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी. उसकी हत्या उसकी प्रेमिका के ही परिवार वालों कर दी. पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, भारती राजा (21) को पता चला कि उसकी प्रेमिका परमेश्वरी (20) और उसके बारे में परिजनों को पता चल गया. जिसके बाद उसकी शादी कहीं और तय कर दी गई. ये बात जानने के बाद वो प्रेमिका के घर पहुंचा. और परिवार वालों को समझाने की कोशिश की. लेकिन इससे परमेश्वरी के परिजन भड़क गए और उन्होंने भारती राजा और उसके दो दोस्तों की पिटाई करनी शुरू कर दी. इस बीच परमेश्वरी के भाई मलाइचामी ने बड़े पत्थर से भारती राजा के सर पर वार किया, जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़ा. लड़ाई में गंभीर रूप से घायल भारतीराजा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.More Related News
