
Tamil Nadu: मंत्री जी बोले- तारों पर गिलहरियों के चलने से बत्ती हो रही गुल, जनता ने लिए मजे
Zee News
तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी बत्ती गुल होने के पीछे गिलहरी कनेक्शन बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं.
चेन्नई: तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने राज्य में हो रही बिजली कटौती पर अजीब बयान दिया है. उन्होंने बार-बार बत्ती गुल होने के लिए गिलहरियों को जिम्मेदार ठहराया है. मंत्री के मुताबिक बिजली के तारों पर गिलहरियों के चलने के कारण राज्य में बार-बार बिजली गुल हो रही है. तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री वी सेंथिल बालाजी बत्ती गुल होने के पीछे गिलहरी कनेक्शन बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर निशाने पर आ गए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया. बालाजी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'कई स्थानों पर गिलहरियों के तारों पर चलने के कारण बिजली गुल होती है क्योंकि गिलहरी के चलने से दो तार एक-दूसरे से टकरा जाते हैं.'More Related News
