
Taliban Leaders से मुलाकात की जिन खबरों पर Pakistan को लगी मिर्ची, India ने उन्हें बताया पूरी तरह बकवास
Zee News
विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) और तालिबान नेताओं (Taliban Leaders) की मुलाकात से जुड़ी जिन खबरों को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) को मिर्ची लग रही है, नई दिल्ली ने उनका खंडन किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि तालिबानी नेताओं से अभी तक कोई मुलाकात नहीं हुई है.
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर (External Affairs Minister S Jaishankar) और तालिबान नेताओं (Taliban Leaders) की मुलाकात से जुड़ी जिन खबरों को लेकर पाकिस्तान (Pakistan) को मिर्ची लग रही है, नई दिल्ली ने उनका खंडन किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि तालिबानी नेताओं से अभी तक कोई मुलाकात नहीं हुई है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस तरह की खबरें निराधार हैं और ऐसी कोई मीटिंग नहीं हुई है. बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि विदेश मंत्री ने तालिबानी नेताओं से मुलाकात की है. इस दावे को लेकर पाकिस्तान मिर्ची जैसा ‘लाल’ हो गया था. उसने तीखे बयान भी दे डाले थे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची (Arindam Bagchi) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) की तालिबानी नेताओं से मुलाकात का दावा करने वाली खबरों को पूरी तरह से झूठी और शरारतपूर्ण बताया है. शुक्रवार को डिजिटल माध्यम से साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए बागची ने कहा कि हम अफगानिस्तान (Afghanistan) में सभी शांति वार्ताओं का समर्थन करते हैं और इस बारे में विभिन्न पक्षकारों के सम्पर्क में हैं. लेकिन जिस मुलाकात को लेकर दावे किए जा रहे हैं, ऐसा कुछ नहीं है. हमारी तालिबानी नेताओं से कोई मीटिंग नहीं हुई.More Related News
