
Taliban ने Afghan Police Chief को दी दर्दनाक मौत, आंखों पर बांधी पट्टी, घुटनों के बल बैठाया फिर गोली मार दी
Zee News
तालिबान अपने खिलाफ आवाज उठाने वालों को चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहा है. उसने अफगान पुलिस चीफ को दर्दनाक मौत देकर साफ कर दिया है कि विरोधियों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं है. तालिबानी लड़ाकों ने सरेंडर करने के बावजूद पुलिस चीफ की गोली मारकर हत्या कर दी.
काबुल: तालिबान (Taliban) क्रूरता की सारी हदें पार करता जा रहा है. उसने अफगान पुलिस चीफ (Afghan Police Chief) को दर्दनाक मौत दी है. तालिबान लड़ाकों ने बदगीश प्रांत से पुलिस चीफ हाजी मुल्ला अचकजई (Haji Mullah Achakzai) को पकड़ा फिर उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, तालिबान ने खुद इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है. बता दें कि तालिबान अमेरिकी सेना और अशरफ गनी सरकार की मदद करने वालों को घर-घर जाकर ढूंढ रहा है. ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार, अफगान सुरक्षा सलाहकार और हाजी मुल्ला अचकजई के दोस्त नासिर वजीरी (Afghan Security Adviser and Friend of Achakzai, Nasser Waziri) ने बताया कि तालिबान समर्थकों की तरफ से पुलिस चीफ की हत्या का वीडियो जारी किया गया है. वजीरी ने अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ वायरल हो रही फुटेज को सत्यापित करते हुए कहा कि तालिबान ने पुलिस चीफ अचकजई को मौत के घाट उतार दिया है. गुरुवार रात उन्होंने तालिबान के सामने आत्मसमर्पण किया था.More Related News
