
T20 World Cup: पाकिस्तान की जर्सी पर अब भारत का नाम
Zee News
पाकिस्तान की इस जर्सी पर अंग्रेजी में लिखा है 'आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप भारत 2021' (ICC Mens T20 World Cup India 2021).
नई दिल्ली: हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में पाकिस्तान की जर्सी (Pakistani Jersey) पर भारत का नाम नहीं लिखा था. इस पर काफी चर्चाएं हुई थीं. लेकिन अब पाकिस्तान की नई जर्सी आई है जिसमें भारत का नाम है.
पाक की नई जर्सी आई सामने कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए जो जर्सी सामने आई थी, उस पर भारत की जगह दुबई (UAE) लिखा हुआ था. इस पर तमाम सवाल भी हुए थे. सोशल मीडिया पर उस जर्सी की फोटो वायरल हुई थी. अब पाकिस्तान की नई जर्सी की फोटो सामने आ गई है, जिसमें दुबई नहीं इंडिया लिखा है.
More Related News
