
T20 World Cup: क्या रद्द होगा भारत-पाक मैच? BCCI ने जारी किया ये बड़ा अपडेट
Zee News
कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से भारतीय शरहियों पर बढ़े आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबर्दस्त तनाव है, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले को रद्द करने की मांग उठ रही है.
नई दिल्ली: यूएई और ओमान में टी20 वर्ल्ड कप 2021 का आग़ाज़ 17 अक्टूबर से हो चुका है. इस टूर्नामेंट में भारत को अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलना है. लेकिन भारत में कई बड़े-बड़े सियासतदानों ने मैच के खिलाफ बयान जारी कर पाकिस्तान के साथ ना खेलनी की मांग की है.
दरअसल, कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से भारतीय शरहियों पर बढ़े आतंकवादी हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जबर्दस्त तनाव है, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले मुकाबले को रद्द करने की मांग उठ रही है. गिरिराज सिंह, सिंह और असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेता इन हालात में इस मैच को होने पर अपनी नाराज़गी का इज़हार कर चुके हैं.
