
T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा भूचाल, मिस्बाह और वकार ने छोड़ी कोच की कुर्सी
Zee News
PCB ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को टीम में मिस्बाह और वकार की कमान सौंपी है.
लाहौर: T-20 वर्ल्ड कप के लिए जहां पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) का ऐलान किया गया तो वहीं दूसरी ओर टीम के कोच मिस्बाह उल हक (Misbah-ul-Haq) और गेंदबाजी के कोच वकार यूनुस (Waqar Younis) ने कोचिंग के ओहदे से इस्तीफा दे दिया है. पाकिस्तान बोर्ड ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. Misbah and Waqar step down from coaching roles गौरतलब है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच और बॉलिंग कोच के तौर पर मिस्बाह और वकार की तैनाती साल 2019 में हुई थी. PCB के करार के मुताबिक अभी इनके कार्यकाल के एक साल और बचे थे. बहरहाल, अब जब इन दोनों ने इस्तीफा दे दिया है तो PCB ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को टीम में इनकी कमान सौंपी है.More Related News
