
Sushil Kumar की तलाश में छापेमारी तेज, Delhi Police को पंजाब के बठिंडा में मिली लास्ट लोकेशन
Zee News
जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankar Murder Case) में मुख्य आरोपी और ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) लगातार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है और अपनी लोकेशन बदल रहा है.
नई दिल्ली: जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड (Sagar Dhankar Murder Case) में मुख्य आरोपी और ओलंपियन सुशील कुमार (Sushil Kumar) की तलाश में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने छापेमारी तेज कर दी है, लेकिन वह अपनी लोकेशन लगातार बदल रहा है. दिल्ली पुलिस को सुशील पहलवान की लास्ट लोकेशन पंजाब के बठिंडा में मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया. सुशील कुमार (Sushil Kumar) ने अपना मोबाइल नंबर बदल दिया है और नई सिम का इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट कॉलिंग कर रहा है. फरार सुशील लगातार पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहा है.More Related News
