
Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण पर बन रहे 3 खास संयोग, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा प्रभाव
Zee News
Solar Eclipse 2021: जानकारी के अनुसार, भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा. ज्योतिष के मुताबिक, ग्रहण भले ही आंशिक हो लेकिन ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा.
नई दिल्ली: ज्योतिष विद्या के अनुसार, सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2021) का असर पूरी दुनिया पड़ेगा. हर शख्स को सूर्य ग्रहण का अच्छा या बुरा प्रभाव झेलना ही होता है. जान लें कि साल 2021 में पहला सूर्य ग्रहण आज (गुरुवार को) 10 जून को पड़ेगा. आज कई खास संयोग बन रहे हैं और इसका बुरा असर 5 राशि के जातकों पर पड़ेगा. बता दें कि साल 2021 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) खास इसलिए भी है क्योंकि आज ग्रहण के साथ शनि जयंती भी है. लगभग 148 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि शनि जयंती और सूर्य ग्रहण एक दिन ही हैं. इससे पहले 26 मई 1873 को शनि जयंती पर सूर्य ग्रहण पड़ा था. संयोग से आज वट सावित्री पूजा और ज्येष्ठ अमावस्या भी है.More Related News
