
Supreme Court News: गोरखपुर से लापता 13 साल की लड़की का मामला, SC ने यूपी पुलिस से कहा- दिल्ली पुलिस को सौंपें जांच
ABP News
सुप्रीम कोर्ट ने गोरखपुर से लापता 13 साल के लड़की का मामला दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है. यूपी पुलिस को एक दिन में मामले की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज दिल्ली पुलिस को देने को कहा.
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से लापता 13 साल के लड़की का मामला आज सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को सौंप दिया. कोर्ट ने यूपी पुलिस से कहा कि वह 1 दिन में मामले की जांच से जुड़े सभी दस्तावेज दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस को दे. कोर्ट ने इस बात पर नाखुशी जताई कि लड़की के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद गोरखपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की. मामले में लड़की की मां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. वह दिल्ली में घरेलू सहायिका का काम करती हैं. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि आरोपी काफी दिनों से उनकी नाबालिग बेटी को बहलाने-फुसलाने की कोशिश कर रहा था. इस बात की शिकायत दिल्ली के मालवीय नगर थाने में भी दी गई थी. पिछले दिनों वह अपने पति और बेटियों के साथ गोरखपुर में थीं. तब आरोपी ने फोन पर उनकी बेटी को धमकाया और तुरंत दिल्ली आने के लिए कहा. जिसके बाद से बेटी लापता हो गई. घटना की एफआईआर गोरखपुर पुलिस के पास दर्ज करवाई गई. लेकिन पुलिस लड़की का पता लगाने में असफल रही.More Related News













