
Supreme Court Collegium ने की हाई कोर्ट के 17 जजों के ट्रांसफर की सिफारिश
Zee News
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाई कोर्ट जजों के ट्रांसफर के सिफारिश की है, इस लिस्ट में कुल 17 नाम हैं जिनमें इलाहाबाद उच्च न्यायलय के चार न्यायाधीशों के नाम भी शामिल हैं. कॉलेजियम ने दो जजों को दिल्ली हाई कोर्ट भेजने की सिफारिश की है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने हाई कोर्ट के 17 जजों के ट्रांसफर की सिफारिश की है. इसमें इलाहाबाद उच्च न्यायालय के चार जजों के नाम भी शामिल हैं. कॉलेजियम ने इलाहाबाद HC के दो जजों को दिल्ली HC ट्रांसफर करने की सिफारिश की है. कॉलेजियम की तरफ से कहा गया है कि जस्टिस यशवंत वर्मा को इलाहाबाद से दिल्ली हाई कोर्ट ट्रांसफर किया जाए.
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम (Supreme Court Collegium) ने अपनी सिफारिश में जस्टिस विवेक अग्रवाल को इलाहबाद उच्च न्यायालय से मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ट्रांसफर करने की बात कही है. इसी तरह, जस्टिस चन्द्र धारी सिंह को इलाहाबाद से दिल्ली और जस्टिस रवि नाथ तिलहरी को इलाहाबाद से आंध्रप्रदेश हाई कोर्ट भेजने की सिराफिश की गई है.
