Sun Transit 2022: वृश्चिक राशि वालों को सोच-समझकर लेने होंगे निर्णय, छात्रों के लिए समय होगा फायदेमंद
ABP News
Sun Transit 2022: सूर्य मकर राशि में एक माह तक विराजमान रहेंगे. सूर्य का अपने पुत्र की राशि में रहना कैसे परिणाम लाएगा, सरकारी जॉब करने वालों के लिए समय अच्छा है.
Sun Transit 2022: नवग्रहों के राजा 14 जनवरी 2022 को अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे है. सूर्यदेव हर महीने अपना राशि परिवर्तन करते हैं और जब यह एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो इस दिन को संक्रांति कहते हैं. इस माह सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. सूर्य यहां एक माह तक विराजमान रहने वाले हैं. सूर्य का अपने पुत्र की राशि में रहना वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसे फल देने वाला है, आइए इस पर विस्तृत रूप से बात करते हैं.
यह भी पढ़े:Makar Sankranti 2022 : ग्रहों के राजा 'सूर्य' की इन राशियों पर बरसने जा रही है कृपा, जानें अपनी राशिफल
More Related News