
Success Story: दिहाड़ी मजदूर से यूट्यूबर बने Issac Munda, पढ़िए सफलता की कहानी
Zee News
Daily Wage Labourer Turn Youtuber: इसाक मुंडा ने बताया कि यूट्यूबर बनने के बाद वो बहुत खुश हैं. वो इसके जरिए अच्छा पैसा कमा रहे हैं. उन्हें वीडियो बनाने में बहुत मजा आता है.
संबलपुर: कुछ दिन पहले तक दिहाड़ी मजदूरी करने वाला ये शख्स आज यूट्यूब के माध्यम से अच्छे पैसे कमा रहा है. हां ये सच है. ये शख्स गांव, वहां की परंपराओं, लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स के बारे में यूट्यूब के माध्यम से अपने दर्शकों को बताता है. लोग इसके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि इस शख्स का नाम इसाक मुंडा है. इसाक ओडिशा के संबलपुर में रहते हैं. इसाक मुंडा ने मार्च, 2020 में अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर पहला वीडियो पारंपरिक उड़िया डिश के बारे में डाला था. वह वीडियो दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. उस दिन से आज तक इसाक मुंडा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वो लगातार अपने यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रहे हैं.More Related News
