)
SU-57 फाइटर जेट में चीनी चिप्स? भारत के रक्षा गलियारे में अटकलों से आया भूचाल, सामने आया रूस तो आई 'सांस में सांस'
Zee News
Chinese chips in SU-57: रूस के Su-57 और S-400 में चीनी चिप्स की अटकलों ने भारत की चिंता बढ़ा दी थी. डेटा लीक और सुरक्षा खतरे की आशंका थी. अब रूस ने साफ किया है कि 2027 तक संवेदनशील माइक्रोचिप्स पूरी तरह स्वदेशी होंगी, जिससे भारतीय रक्षा सौदों पर भरोसा मजबूत हुआ है.
Chinese chips in SU-57: भारत-रूस के बीच मजबूत राजनीतिक और रणनीतिक संबंध हैं. भारत के ज्यादातर हथियार रूस से खरीदे गए हैं. मौजूदा समय में भारत अपना सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक रक्षा सौदा करने जा रहा है. इस बीच एक खबर ने भारत के रक्षा गलियारे में भूचाल ला दिया. दरअसल कुछ लोगों का मानना है कि वैश्विक प्रतिबंध झेल रहे रूस ने फाइटर जेट और एयर डिफेंस में चीन की मदद ली है. यह भारत के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं है. हालांकि रूस ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट कर दी.
More Related News
