)
SU-57 फाइटर जेट डील में बड़ा ट्विस्ट! रूसी अधिकारी पहुंचे भारत, HAL के प्लांट्स का दौरा कर बोले...
Zee News
India Russia Defence Deal: Su-57 की डील के चलते रूसी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है. यहां रूसी अधिकारियों ने HAL के कई प्लाट्स का दौरा कर उत्पादन क्षमता का अवलोकन किया है. रूसी अधिकारियों के मुताबिक भारत को HAL को अपग्रेड करने की जरूरत है.
India Russia Defence Deal: भारत और रूस के बीच Su-57 5वीं पीढ़ी के फाइटर एयरक्राफ्ट की डील में आ रही तकनीकी अड़चनों को दूर करने की कोशिशें जारी हैं. नए समझौते के तहत Su-57 को भारत में बनाया जाएगा. इसके लिए सुखोई कंपनी और HAL साथ आई हैं. यही वजह है कि रूस एक प्रतिनिधिमंडल भारत आया है. रूसी प्रतिनिधिमंडल ने HAL के मैन्यूफैक्टरिंग स्टेशन का दौरा कर निरीक्षण किया. इस दौरे में रूसी अधिकारियों ने समीक्षा कि क्या भारत में Su-57 के निर्माण के सभी संसाधन मौजूद हैं.
More Related News
