)
SU-57 खरीदने पर करना होगा CAATSA कानून का सामना, इसी 'हथियार' से अमेरिका ने तुर्की झुकाया; अब भारत के लिए खतरा!
Zee News
America is scared of Su-57: अमेरिका ने रूस से Su-57 फाइटर जेट खरीदने को लेकर अल्जीरिया को कड़ी चेतावनी दी है. CAATSA कानून के तहत प्रतिबंधों का खतरा जताया गया है. यह डील सिर्फ हथियार सौदा नहीं, बल्कि वैश्विक शक्ति संतुलन और F-35 बनाम Su-57 की जंग का संकेत है.
America is scared of Su-57: अमेरिका के लिए दुनिया में सबसे बड़े खतरे के रूप में रूस और चीन हैं. यह दोनों देशों की एक्टिविटी और अमेरिका द्वारा लिए उनके खिलाफ एक्शन दिखाते हैं. युद्धग्रस्त रूस को अमेरिका चौतरफा घेरने की कोशिश कर रहा है. उसपर आर्थिक और जियोपॉलिटिकल दबाव बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. इसी कड़ी में अब अल्जीरिया पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी है. वजह रूस से डिफेंस डील है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्जीरिया रूस से 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट SU-57 खरीद रहा है. यही बात अमेरिका को खटक रही है. : देश-दुनिया, जियो-पॉलिटिक्स, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स, इंडियन नेवी, हथियारों और डिफेंस की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
