)
Su-57 की डील से घबराया फ्रांस? भारत में Rafale F4 बनाने ही नहीं, देसी मिसाइलों से लैस तक का दिया ऑफर; जानें पूरा डिटेल
Zee News
France Rafale F4 offer to India: फ्रांस की दिग्गज विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने भारत को एक तगड़ा ऑफर दिया है, जिसमें भारत में ही राफेल लड़ाकू विमानों का पूरी तरह से स्थानीय उत्पादन शामिल है. यह ऑफर सिर्फ विमानों की बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर विमानों का निर्माण और भविष्य के लिए टेक्नोलॉजी अपग्रेड भी शामिल है.
France Rafale F4 offer to India: भारत की हवाई ताकत से दुनिया वाकिफ है. हालांकि, इंडियन एयरफोर्स के खेमे से मिग-21 के रिटायर होने से स्क्वाड्रन पर सीधा असर पड़ रहा है. वर्तमान में IAF के पास 31 स्क्वाड्रन हैं. मिग-21 के रिटायर होने से यह संख्या 29 तक पहुंच जाएगी. वहीं, भारत को 42 स्क्वाड्रन की जरूरत है. ऐसे में, भारत तमाम परिस्थितियों को देखते हुए रूस से करीब-करीब Su-57 लड़ाकू विमान की खरीद डील फाइनल करने वाला है. जिसमें रूस न केवल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करेगा. बल्कि, देश में ही निर्माण भी करेगा. ऐसे में, फ्रांस ने भारत को रूस की ओर जाते हुए देखकर, तुरंत तगड़ा ऑफर लेकर आया है. आइए पूरा ऑफर आसान भाषा में समझते हैं.
