)
Su-57 और S-400 की सबसे बड़ी टेंशन खत्म, रूस ने चीन को ठेंगा दिखाकर भारत को दी सबसे आधुनिक तकनीक
Zee News
S-400 Su-57 India Russia: S-400 की फाइनल खरीद डील और Su-57 के तगड़े ऑफर से स्पष्ठ है कि रूस और भारत की दोस्ती महज कागजों पर नहीं, बल्कि बारूद और फौलाद की मजबूती पर टिकी है. चीन लाख कोशिश कर ले, लेकिन वह रूस से वह तकनीक नहीं पा सका जो भारत को सहज ही मिल रही है.
S-400 Su-57 India Russia: हथियारों की दुनिया में एक बहुत पुरानी कहावत है दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है. लेकिन जब बात भारत, रूस और चीन की आती है, तो यह समीकरण और भी दिलचस्प हो जाता है. रूस ने एक ऐसा दांव चला है जिसने चीन की बेचैनी बढ़ा दी है और भारत के रक्षा कवच को और भी अभेद्य बना दिया है. दरअसल, रूस ने भारत के साथ अपने रक्षा संबंधों को एक ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है जहां चीन चाहकर भी सेंध नहीं लगा पा रहा है. यूरेशियन टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने न केवल भारत को S-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की समय पर डिलीवरी का भरोसा दिया है, बल्कि इसमें कुछ ऐसी कस्टम सेटिंग्स और तकनीक भी जोड़ी है जो चीन के पास मौजूद इसी सिस्टम से कहीं ज्यादा एडवांस है. ऐसे में, रूस का यह फैसला सीधे तौर पर चीन की हवाई ताकत को चुनौती देने वाला है.
