Strong bones: ये महिलाएं हड्डियों को ऐसे बना सकती हैं मजबूत, कभी नहीं होगा हड्डियों में दर्द
Zee News
How to make strong bones: महिलाओं में एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, लेकिन डॉक्टर ने हड्डियों को हेल्दी व मजबूत बनाए रखने का तरीका बताया है.
World Osteoporosis day 2021: महिलाओं में हड्डियां जल्दी कमजोर होने लगती हैं. जिसके कारण उन्हें हड्डियों में दर्द, फ्रैक्चर और हड्डी डिस्लोकेट होने का खतरा काफी ज्यादा हो जाता है. आमतौर पर महिलाओं में हड्डियां कमजोर होने का डर 30 साल की उम्र के बाद से शुरू हो जाता है. लेकिन पोस्ट-मैनोपॉज यानी रजोनिवृत्ति प्राप्त (औसतन 45 की उम्र के बाद) करने के बाद यह काफी ज्यादा हो जाता है. इसलिए डॉक्टर महिलाओं के लिए कुछ टिप्स बताते हैं, जिन्हें रजोनिवृत्ति प्राप्त कर चुकी महिलाएं या युवा महिलाएं फॉलो कर सकती हैं और हड्डियां कमजोर होने का खतरा कम कर सकती है.
आपको बता दें कि हर साल 20 अक्टूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे (World Osteoporosis day 2021) मनाया जाता है. ताकि लोगों में ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियां कमजोर होने की बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाई जा सके.