
Stock Market Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,500 से नीचे
Zee News
Stock Market Update: सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तीन फीसदी की गिरावट टाटा स्टील में हुई. इसके अलावा कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल हैं.
मुंबई: एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते अहम शेयर इंडेक्स सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक टूट गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला इंडेक्स 445.02 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55,184.47 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 147.10 अंक या 0.89 फीसदी फिसलकर 16,421.75 पर आ गया.More Related News
