
Srinagar में पुलिस टीम पर हमला, जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी ढेर; गृह मंत्री की बैठक आज
Zee News
जम्मू-कश्मीर की शांति पाकिस्तान से देखी नहीं जा रही है. इसलिए उसके इशारे पर आतंकी घाटी को दहलाने में लगे हैं. अब श्रीनगर में पुलिस टीम को निशाना बनाया गया है. हालांकि, पुलिसकर्मियों ने हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए के आतंकी को ढेर कर दिया है.
जम्मू: श्रीनगर में पुलिस टीम पर आतंकी हमला (Attack on Police Team) हुआ है. पुलिस के जवानों ने इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए एक आतंकवादी (Terrorist) को ढेर कर दिया है. मारा गया आतंकी लश्कर का बताया जा रहा है. पुलिस ने उसके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया है. वहीं, श्रीनगर के मेथन इलाके में भी आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई है. इस बीच, कश्मीर की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज एक बैठक करने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के नाटीपोरा में आतंकियों ने पुलिस टीम पर हमला (Terrorist Attack) बोला. इसके जवाब में पुलिस की तरफ से की गई कार्रवाई में लश्कर का एक आतंकी ढेर हो गया. मारे गए आतंकवादी के पास से मिले पहचान पत्र के अनुसार, उसकी पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ट्रेन्ज़ शोपियां के आकिब बशीर कुमार के रूप में हुई है.
