
SRCC, हिंदू कॉलेज समेत इन 6 कॉलेजों की कटऑफ गई 100%, DU की पहली लिस्ट जारी
Zee News
डीयू ने अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है. इस बार कम से कम 6 कॉलेज के कई कोर्सेज की कटऑफ 100 प्रतिशत रही है.
नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिर्टी (DU) ने ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए शुक्रवार को पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एसआरसीसी (SRCC) और हिंदू कॉलेज (Hindu College) जैसे कम से कम 6 कॉलेज हैं, जहां के कई कोर्सेज के लिए कटऑफ 100 प्रतिशत है.
डीयू से एफिलिएटेड श्री राम कॉलेज ऑफ कामर्स ने इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) में, हिंदू कॉलेज और रामजस कॉलेज ने पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) में, हिंदू कॉलेज और एसजीटीबी खालसा कॉलेज ने बीकॉम में, हंसराज कॉलेज और दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज ने कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स) में और जीसस ऐंड मैरी कॉलेज ने साइकोलॉजी (ऑनर्स) कोर्सेज में 100 परसेंट कटऑफ की घोषणा की है.
More Related News
