
SPY GAME: पोखरण में पकड़ा गया ISI एजेंट, आर्मी एरिया में करता था सब्जियों की सप्लाई
Zee News
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के जासूस को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक हबीब खान ISI को भारतीय सेना से जुड़ी कई गोपनीय जानकारी लीक कर रहा था.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Delhi Police Crime Branch) ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस ने ISI एजेंट को राजस्थान (Rajasthan) के पोखरण (Pokhran) से गिरफ्तार किया है. वह मूलरूप से बीकानेर का रहने वाला है और आर्मी एरिया में सब्जियों की सप्लाई करता था. इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है. गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम हबीब खान है और वह सोशल वर्क से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक हबीब पिछले कई साल से कॉन्ट्रेक्टर के रूप काम कर रहा है. फिलहाल उसके पास आर्मी एरिया में सब्जी सप्लाई करने का ठेका था. इसके साथ ही वह पोखरण क्षेत्र में इंदिरा रसोई में भी सब्जी सप्लाई किया करता था.More Related News
