
SPICEJET ने 14 नए डेस्टिनेशन के लिए घरेलू उड़ान शुरू की, इनमें कहीं आपका शहर तो नहीं ?
Zee News
स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और छोटे शहरों को देश के विमानन मानचित्र पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर स्पाइसजेट 14 नई उड़ानें शुरू कर रही है.
नई दिल्लीः विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने शुक्रवार को ग्वालियर और भावनगर जैसे नए घरेलू डेस्टिनेशन को जोड़ने वाली 14 नई घरेलू उड़ानें शुरू की है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में 14 उड़ानों में से एक भावनगर-दिल्ली उड़ान को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की. इस मौके पर स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने और छोटे शहरों को देश के विमानन मानचित्र पर लाने की हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर स्पाइसजेट 14 नई उड़ानें शुरू कर रही है. इन मार्गों पर शुरू की गई नई उड़ानें इसमें से भावनगर-दिल्ली, भावनगर-सूरत, ग्वालियर-जयपुर, किशनगढ़ (अजमेर)-मुंबई, पुणे-तिरुपति और वाराणसी-देहरादून की पहली उड़ानें हैं. अजय सिंह ने कहा कि हम भावनगर को मुंबई से भी जोड़ेंगे. भावनगर, गुजरात का छठा बड़ा शहर है, जहां स्पाइसजेट उड़ान सेवा शुरू करेगी. इन 14 नई उड़ानों के संचालन के लिए विमानन कंपनी अपने क्यू400 विमान का इस्तेमाल करेगी.More Related News
