
Spain: तस्वीर वायरल होने के बाद दो पक्षों में बंटा देश, अश्वेत शरणार्थी को लड़की ने लगाया था गले
Zee News
इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही नस्लभेद से जुड़ी पुरानी बुराइयों की फिर से चर्चा होने लगी. दरअसल, इस लड़की को स्पेन के श्वेत नस्लवादियों ने निशाने पर ले लिया.
सेउटा/बार्सिलोना: यूरोप में इन दिनों एक तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है, जिसमें एक श्वेत लड़की ने एक अश्वेत शरणार्थी को गले से लगाया हुआ है. ये लड़की रेड क्रॉस से जुड़ी है और शरणार्थियों की मदद का काम करती है. लेकिन इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही नस्लभेद से जुड़ी पुरानी बुराइयों की फिर से चर्चा होने लगी. दरअसल, इस लड़की को स्पेन के श्वेत नस्लवादियों ने निशाने पर ले लिया. ये तस्वीर स्पेन के ही सेउटा की है. यहां समुद्र किनारे स्पेन की 20 वर्षीय रेडक्रॉस वालंटियर लूना, सेनेगल के एक प्रवासी को सांत्वना देती नजर आईं. उसने प्रवासी को गले लगाया, गले लगाने की तस्वीर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लूना के खिलाफ नस्लवादी टिप्पणियां शुरू हो गईं. 'द गार्जियन' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेन की दक्षिणपंथी पार्टी के समर्थकों ने उन्हें निशाना बनाया क्योंकि वह एक अश्वेत शख्स था.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



