
SP सांसद के बाद AIMPLB प्रवक्ता के बिगड़े बोल, Taliban को लेकर कह दी ये बात
Zee News
अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर मौलाना सज्जाद नोमानी (Maulana Sajjad Nomani) ने अल्लाह का शुक्रिया कहते हुए कहा कि अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबानी कब्जा जायज है और हिंदुस्तान का मुसलमान तालिबान (Taliban) को सलाम करता है.
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना सज्जाद नोमानी (Maulana Sajjad Nomani) ने भी अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को लेकर विवादित बयान दिया है. सज्जाद नोमानी ने बयान जारी कर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को सही बताया और कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं को धूल चटाई है. उन्होंने आगे कहा कि इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चूमा है. अफगानिस्तान पर कब्जे को लेकर मौलाना सज्जाद नोमानी (Maulana Sajjad Nomani) ने अल्लाह का शुक्रिया कहते हुए कहा, 'अफगानिस्तान (Afghanistan) पर तालिबानी कब्जा जायज है और हिंदुस्तान का मुसलमान तालिबान (Taliban) को सलाम करता है. पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौजों का मुकाबला किया और काबुल के महल में वे दाखिल हुए. उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं था और बड़े बोल नहीं थे. एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है.'More Related News
