
SP सांसद आजम खान की तबीयत पहले से बेहतर, Corona रिपोर्ट भी आई नेगेटिव
Zee News
आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की तबीयत भी अभी बेहतर है. उन्हें डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है. उनकी भी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है.
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और एमपी आजम खां (Azam Khan) की तबीयत के हवाले से एक बड़ी खबर आई है. पिछले कई दिनों से आजम खां की तबीयत काफी नाजुक थी और वह लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हैं. शाम को मेदांता हॉस्पिटल की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि सपा सांसद की तबीयत में सुधार आया है. साथ ही कोविड रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है. गौरतलब है कि फेफड़ों में पोस्ट कोविड फाइब्रोसिस और कैविटी की वजह से चेस्ट इंफेक्शन पाए जाने के बाद उनकी किडनी पर भी असर पाया गया है. फिलहाल इसका इलाज जारी है. आज आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा है.More Related News
