)
Solar Industries ने तैयार किया 'विजयास्त्र' MALE ड्रोन, घंटों तक आसमान में लटके रहकर करेगा दुश्मन का शिकार
Zee News
Vijayastra MALE Drone: यह ड्रोन लंबे समय तक उड़ान भरने वाले मिशनों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. ‘विजयास्त्र’ में सिंगल इंजन और ट्विन-बूम (दो पिछली पूंछ संरचना) लेआउट है. जो आमतौर पर लंबे समय तक निगरानी करने वाले ड्रोन में देखा जाता है. इसकी लंबी और पतली पंख संरचना ईंधन की बचत और बेहतर लिफ्ट के लिए बनाई गई है. जिससे यह कई घंटों तक हवा में रह सकता है.
Vijayastra MALE Drone: भारत में ड्रोन और मानव रहित विमानों के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. हाल ही में Advantage Vidarbha कार्यक्रम हुआ. इसमें Solar Industries India Limited ने अपने नए मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (MALE) ड्रोन ‘विजयास्त्र’ की पहली झलक दिखाई. यह दिखाता है कि कंपनी अब गोला-बारूद और रक्षा उत्पादन से आगे बढ़कर उन्नत एयरोस्पेस की दिशा में कदम रख रही है.
More Related News
