)
Solar Defence के स्वदेशी 125kg एयर बम का टेस्ट सफल, IAF के Su-30MKI-Jaguar से किया गया ड्रॉप ट्रायल
Zee News
125kg Air Bomb Solar Defence: यह 125 किलो का बम आकार और क्षमता के मामले में NATO के MK-81 जनरल पर्पस बम के समान है. इससे यह रूसी और पश्चिमी दोनों तरह के विमानों पर इस्तेमाल किया जा सकता है. यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर बिना बड़े बदलाव के फिट हो जाता है.
125kg Air Bomb Solar Defence: भारत ने रक्षा निर्माण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. नागपुर स्थित Solar Defence & Aerospace Limited ने 125 किलोग्राम एयर बम को विकसित किया था. अब इसे भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों Su-30MKI और Jaguar पर सफल फिटमेंट और ड्रॉप ट्रायल पूरे कर लिए हैं. यह बम सरकार की Make-II पहल के तहत तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाना है.
More Related News
