)
Sitaram Yechury: सीताराम येचुरी की 'गद्दी' खाली... इस पर कइयों की नजर, CPM कैसे चुनेगी महासचिव?
Zee News
CPM General Secretary Sitaram Yechury Death: CPM के महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है. पार्टी के गठन के बाद पहली बार किसी नेता का महासचिव के पद पर रहते हुए निधन हुआ है. अब पार्टी के सामने नया महासचिव चुनने की चुनौती है.
नई दिल्ली: CPM General Secretary Sitaram Yechury Death: कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के कद्दावर नेता और महासचिव सीताराम येचुरी का निधन हो गया है. वे लंबे समय से CPM का लाल झंडा उठाए हुए थे, उनके जाने से पार्टी के नेता कैडर दुखी है. येचुरी 2015 में पार्टी के महासचिव बने, 2022 में उनका कार्यकाल फिर से बढ़ा. 1964 में बनी CPM में पहली बार किसी का महासचिव रहते हुए निधन हुआ है. पार्टी को भविष्य देखते हुए जल्द ही नए महासचिव की नियुक्ति करनी होगी. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि येचुरी के जाने के बाद CPM में जो जगह खाली हुई है, वहां कौन बैठेगा? सीताराम येचुरी का उत्तराधिकारी कौन होगा?
