
Sirohi: आपसी विवाद में महिला की हत्या, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर थाने का घेराव
Zee News
महिला का युवक से पिछले लंबे समय से विवाद था. आरोपी के खिलाफ अनादारा थाने में विभिन्न धाराओ में मामले भी दर्ज है और कुछ समय पूर्व ही जमानत पर युवक बाहर आया है.
Sirohi: सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के नागाणी गाव में आपसी विवाद में एक युवक ने विधवा महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलने पर अनादरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया. वहीं, घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है. जानकारी के अनुसार, जिले के अनादारा थाना क्षेत्र के नागानी गांव निवासी विधवा महिला लक्ष्मी का एक युवक से पिछले लंबे समय से विवाद था. आरोपी के खिलाफ अनादारा थाने में विभिन्न धाराओ में मामले भी दर्ज है और कुछ समय पूर्व ही जमानत पर आरोपी युवक बाहर आया है.More Related News
