
Sir Ravindra Jadeja ने खेली तूफानी पारी, एक ओवर बनाए 37 रन, देखिए VIDEO
Zee News
आखिरी ओवर RCB की जानिब से हर्षल पटेल फेंक रहे थे. इस ओवर में जडेजा 5 छक्के, 1 चौका, एक डबल, रन लिया. इसके अलावा हर्षल ने इस ओवर में एक नो बॉल भी फेंकी थी.
नई दिल्ली: भारतीय टीम के जबरदस्त ऑलराउंड रविंद्र जडेजा की काबिलियत पर शक करने वाला शायद कोई नहीं होगा. क्योंकि वो हमेशा अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से हैरान कर देते हैं. इसीलिए उन्हें सर रविंद्र जडेजा भी कहा जाता है. रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर अपने बल्ले और गेंद का कारनामा इंडियन प्रीमियर लीग के 19 वें मुकाबिले में दिखाया. IPL का 19वां मुकाबिला चेन्नई सुपर किंग्र और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के दरमियान खेला जा रहा है. इस मैच रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में 37 रन बनाए. जी हां 37 रन. आपने अभी तक 36 तो सुने होंगे लेकिन बहुत कम बार ऐसा हुआ होगा कि आपने एक ओवर में 37 रन बनते देखें होंगे. दरअसल चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19वें ओवर तक 154 रन बना लिए थे.More Related News
