
Sikar: 13 साल में पाई-पाई जोड़कर शख्स ने इकट्ठा किए 1.5 लाख रुपए, एक झटके में चोर ले उड़े
Zee News
Sikar News: पीड़ित ने बताया कि वह किले में काम करने के साथ-साथ कई जगह जाकर पंडिताई का काम भी करता है. उसकी स्थिति बेहद गरीब है और परिवार पालने के साथ-साथ कभी-कभी कुछ बचत हो जाती है.
Sikar: सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में एक गरीब व्यक्ति ने पाई-पाई जोड़ कर 13 साल में डेढ़ लाख रुपए इकट्ठे किए लेकिन अब वो पैसे चोरी हो गए. दरअसल, लक्ष्मणगढ़ किले (दुर्ग) में रहकर रसोई का काम करने वाले कृष्णकांत जोशी ने बताया कि वह किले में काम करने के साथ-साथ कई जगह जाकर पंडिताई का काम भी करता है. उसकी स्थिति बेहद गरीब है और परिवार पालने के साथ-साथ कभी-कभी कुछ बचत हो जाती है. उन्होंने बताया कि पिछले 13 साल से वह लक्ष्मणगढ़ में रहकर नौकरी कर रहा था और कुछ पैसे बचा रहा था. कृष्ण कांत का कहना है कि डेढ़ लाख रुपए उसने किले के अंदर गुफा में अपने बिस्तर के नीचे रखे थे, जो चोरी हो गए. कृष्णकांत ने वहीं पर नौकरी करने वाले एक चौकीदार पर शक जाहिर किया है और उसके सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी उपलब्ध करवाए हैं.More Related News
