)
Share Market: वीकेंड पर ट्रंप के टैरिफ तमाशे के बाद भारत में बाजार गुलजार, मिनटों में ₹3800000000000 का मुनाफा पर 'कंगाल' हुए इस बैंक में पैसा लगाने वाले
Zee News
Share Market 23 Feb, Monday: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार तेजी से साथ खुला, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान के साथ खुले. बाजार खुलने के साथ ही IDFC First बैंक के शेयर क्रैश होने से हड़कंप मच गया. स्टॉक में -20% की बड़ी गिरावट आई. स्टॉक्स पर 590 करोड़ रुपये के स्कैम का असर दिखा.
Share Market: अमेरिका में वीकेंड पर टैरिफ को लेकर जो हड़कंप मचा, उसका असर आज भारत के शेयर बाजार पर दिखा. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स ने तेज उछाल के साथ ओपनिंग की. 600 अंकों के जंप के साथ बाजार खुला तो निवेशकों के चेहरे खिल उठे. Nifty50 और BSE Sensex दोनों ने अमेरिका में ट्रंप को टैरिफ पर मिली शिकस्त का वेलकम हरे निशान के साथ किया है. टैरिफ का टेरर खत्म होने की खुशी में सेंसेक्स तेजी के साथ 83,372.43 अंक पर तो निफ्टी 171.80 अंकों की बढ़त के साथ 25,743.05 अंक पर खुला. हालांकि दिन चढ़ने के साथ इस तेजी में थोड़ी गिरावट आई. 12.28 बजे सेंसेक्स 83,118.21 अंक पर ट्रेड कर रहा है.
सोमवार, 23 फरवरी को सेंसेक्स में जारी तेजी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 47100000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शुक्रवार के मुकाबले इसमें 3.8 लाख करोड़ रुपये की बढ़त हुई है. आज निवेशकों ने बाजार खुलने के साथ ही बंपर कमाई कर ली है. शेयर बाजार में तेजी और बढ़त के बीच IDFC First Bank के शेयर बुरी तरह से क्रैश हो गए. बैंक में 590 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद सोमवार को बैंक के शेयर में भारी बिकवाली आई. IDFC First Bank Ltd के स्टॉक -20% लुढ़ककर 69 रुपये पर पहुंच गए, हालांकि बाद में थोड़े सुधार के बाद ये 70.67 रुपये पर ट्रेडिंग कर रहे हैं. ऑनलाइन पैसा भेजने पर भी बैंक वसूलती है फीस,पर UPI में सब फ्री, फिर कैसे करोड़ों का मुनाफा कमा रहीं Gpay,फोनपे, Paytm ?
सोमवार को शेयर बाजार में तेजी की वजह क्या है ?
शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए गए सभी टैरिफ को गैरकानूनी बता दिया और कहा कि उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार ही नहीं है. इस फैसले के 3 घंटे के बाद ही ट्रंप ने 10 फीसदी के नए ग्लोबल टैरिफ की घोषणा कर दी, जिसे बाद में बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया. सेक्शन 122 के तहत ये टैरिफ लगाया गया, जिसकी अधिकतम समयसीमा 150 दिनों की है. इन खबरों ने बाजार का उत्साह बढ़ा दिया. टैरिफ को लेकर अनिश्चितता खत्म होने की वजह से बाजार में तेजी लौट आई.
IDFC First Bank के शेयर क्यों क्रैश हो गए ?
