
Sharad Pawar के साथ विपक्षी नेताओं की बड़ी बैठक, PM Narendra Modi के खिलाफ मोर्चे की तैयारी?
Zee News
ममता बनर्जी से जुड़े दो लोगों की शरद पवार से मुलाकात कोई सामान्य घटना तो नहीं हो सकती. वैसे एनसीपी के नेता इस मुलाकात को 2024 की तैयारी से जोड़ने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन संकेत भी दे रहे हैं कि मोदी सरकार के खिलाफ बड़ी रणनीतिक तैयारी हो रही है.
नई दिल्ली: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी करीब 3 साल का वक्त बाकी है, लेकिन लगता है विपक्षी दल अभी से 2024 की रणनीति बनाने की कोशिश में जुट गए हैं. ऐसा इसीलिए क्योंकि दिल्ली में आज एक बड़ी राजनीतिक बैठक होने जा रही है. ये बैठक एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के साथ होगी और इसमें टीएमसी के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा भी शामिल होंगे. इस मीटिंग को मोदी विरोधी मोर्चा के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले शरद पवार चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से भी मुलाक़ात कर चुके हैं. वहीं सोनिया गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरने के लिए 24 जून को एक अहम बैठक बुलाई है. आज होने वाली बैठक में मोदी विरोधी मोर्चे का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर भी चर्चा हो सकती है.More Related News
