
Sharad Pawar के घर पर जुटा विपक्ष, राष्ट्रमंच की बैठक में पहुंचे ये नेता
Zee News
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) और यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की अध्यक्षता में राष्ट्रमंच के बैनरतले विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश की जा रही है. बैठक शरद पवार के घर पर हो रही है.
नई दिल्ली: एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) के घर राष्ट्रमंच की बैठक के लिए नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. NCP से माजिद मेमन और वंदना चौहान, सीपीआई से राज्य सभा सांसद विनय विश्वम पवार के घर पहुंच चुके हैं. इसके अलावा आम आदमी पार्टी से शुशील गुप्ता, सपा से घनश्याम तिवारी, RLD से जयंत चौधरी, CPM से नीलोत्पल वासु, वरिष्ठ वकील के टी एस तुलसी, पत्रकार करण थापर, आशुतोष, पूर्व राजनयिक के सी सिंह पहुंचे हैं. शरद पवार और यशवंत सिन्हा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. TMC के उपाध्यक्ष और राष्ट्रमंच के संस्थापक यशवंत सिन्हा शरद पवार के घर पहुंच चुके हैं.More Related News
