
Sex Change Surgery का चलन, मेल से फीमेल बनने वाले ट्रांसजेंडर ज्यादा; ये रही वजह
Zee News
Financial aid to Transgenders for Sex Reassignment Surgery: देश में सेक्स चेंज सर्जरी का चलन बढ़ा है. वहीं ट्रांसजेंडर्स कम्युनिटी की हालत और समस्याओं पर सरकार की नजर है. इस बीच सामाजिक न्याय विभाग के आंकड़ों से चौकाने वाला खुलासा हुआ है.
नई दिल्ली: भारत में आज भी महिलाओं के शरीर से जुड़ी समस्याओं और समलैंगिक संबंध जैसे विषयों पर बात करने में संकोच और झिझक महसूस की जाती है. इन मुद्दों को लेकर फैल रही जागरूकता के बीच लोग खुल कर अपने मन की बात रख रहे हैं. वहीं हालिया आंकड़ों के मुताबिक देश में सेक्स चेंज सर्जरी (Sex Change Surgeries In India) करवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. यानी कई लोग सेक्स चेंज कराकर महिला से पुरुष और पुरुष से महिला बन रहे हैं.
ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या वाकई ऐसे मामलों को लेकर रूढिवादी लोगों की सोच में बदलाव आ रहा है. देश में ऐसी सबसे ज्यादा सर्जरी वाले मामले केरल (Kerala) में सामने आ रहे हैं. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मातहत आने वाले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ऐसी सर्जरी कराने का चलन तेजी से बढ़ा है. विभाग के अधिकारी ऐसे मामलों पर नजर रखते हैं. दरअसल सेक्स चेंज सर्जरी कराने वालों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करने के प्रस्ताव के अलावा, यही विभाग सर्जरी से पहले और बाद में छह महीने के लिए काउंसलिंग की भी सलाह देता है.
