
SDG की रिपोर्ट के अनुसार सबसे निचले पायदान पर बिहार, आधी आबादी निर्धन : संसद में सरकार
NDTV India
संसद में दिए गए लिखित उत्तर के अनुसार, बिहार में पांच साल से कम उम्र के 42 प्रतिशत बच्चे छोटे कद के या अविकसित हैं और यह आंकड़ा देश में सर्वाधिक है. वहीं राज्य में 15 साल और उससे अधिक आयु के वर्ग में साक्षरता सबसे कम है. मंत्री ने ऐसे कुछ अन्य कारण भी गिनाये.
केंद्र सरकार ने बुधवार को कहा कि नीति आयोग की सतत विकास लक्ष्यों की भारत सूचकांक रिपोर्ट 2020-21 के अनुसार बिहार का समग्र स्कोर सभी राज्यों में सबसे कम है. सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में राजीव रंजन सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी.











